पाकुड़, अक्टूबर 5 -- Pakur News: प्रखंड के पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय बिरकीट्टी तथा पीएमश्री यूएचएस देवीनगर में सोमवार को विद्यालय के बच्चों के द्वारा पंचायत स्तर पर होने वाले ग्राम सभा का मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रोल प्ले के माध्यम से ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, जनप्रतिनिधि की भूमिका, स्थानीय समस्याओं पर चर्चा तथा सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने मॉडल युवा ग्राम सभा में अपनी भूमिकाओं का निर्वहन करते हुए लोकतांत्रिक सहभागिता व स्थानीय स्वशासन की समझ का परिचय दिया। बच्चों ने मुखिया, पंचायत सचिव, कृषक मित्र, राजस्व कर्मचारी, सहित अन्य की भूमिका निभाते हुए पंचायत स्तर पर होने वाले ग्राम सभा की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। यह भी पढ़ें...