Pakur News: बच्चों के बीच किया गया स्कूल किट का वितरण
पाकुड़, जुलाई 30 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय महेशपुर प्रखंड में शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को पठन-पाठन में सुगमता प्रदान करने को लेकर दिए जाने वाले सामग्रियों में स्कूल किट का गुरुवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार रविदास की उपस्थिति में 72 छात्र-छात्राओं के बीच (कक्षा 01-05) वितरण किया गया। स्कूल किट में रूल, रबर, कलम, ज्यामिति बॉक्स सहित पठन-पाठन की अन्य चीजें शामिल थीं। स्कूल किट पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर विद्यालय की सहायक अध्यापिका किरण कुमारी भगत, सुष्मिता तिवारी व बेबी कुमारी भी उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.