Pakur News: बंद सीएचसी को चालू कराने व जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
पाकुड़, अगस्त 3 -- Pakur News: अमड़ापाड़ा बाजार स्थित वर्षों से बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पुनः चालू कराने और क्षेत्र की जर्जर मुख्य सड़क के निर्माण की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपायुक्त को आवेदन सौंपा। मोर्चा के जिला सचिव मो. जहांगीर अंसारी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा, महिला व पुरुष चिकित्सक, नर्स, कंपाउंडर और एंबुलेंस की व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई है। नेताओं ने बताया कि वर्तमान में सीएचसी फतेहपुर में संचालित होने के कारण अमड़ापाड़ा बाजार और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को रात के समय इलाज के लिए भटकना पड़ता है। इससे गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन मरीजों को काफी परेशानी होती है।मौके पर मौजूद मोर्चा के वरिष्ठ नेता मार्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.