पाकुड़, अगस्त 27 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। वर्षों से बंद पड़े दराजमाठ स्थित बीएसएनएल टावर में बुधवार देर रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने टावर में लगे तांबे के तार को काटकर निकाल लिया और उसे बाइक पर बने मालवाहक हिस्से में लोड करने लगे। इसी दौरान आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के हल्ला करने पर चोर अफरा-तफरी में मौके से फरार हो गए और अपनी बाइक वहीं छोड़ गए। ग्रामीणों ने मौके से जेएच 16आई 7899 नंबर की बाइक बरामद कर पुलिस को सूचना दी। बाइक के मौके पर छूट जाने से पुलिस को चोरों की पहचान तक पहुंचने में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। घटना रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीएसएनएल टावर लंबे समय से बंद पड़ा है। चोरों ने चोरी के सामान को ले जाने के लिए ...