पाकुड़, अगस्त 18 -- Pakur News: बंगाली सावन की समाप्ति के अवसर पर शहरकोल पंचायत अंतर्गत गोसाईपुर टोला के ग्रामीणों ने अपनी आस्था और परंपरा का अनूठा उदाहरण पेश किया। सैकड़ों की संख्या में सफा होड़ समुदाय के लोग अपने आराध्य देव भगवान शिव और पार्वती की तलाश करते हुए और 'बोल बम' के जयकारों के साथ मालीपाड़ा नदी तट पर पहुंचे। पुरोहित ताला हेंब्रम के नेतृत्व में भक्तों का यह जत्था मालीपाड़ा नदी पहुंचा, जहां सभी ने स्नान-ध्यान कर विधि-विधान के साथ भगवान शिव और पार्वती के नाम का पवित्र जल उठाया। डीजे की धुन और भजनों से गूंजा शहर...नदी से जल भरने के पश्चात कांवरियों की टोली पारंपरिक भजन-कीर्तन करते हुए पैदल ही गोसाईपुर शिव मंदिर के लिए रवाना हुई। इस दौरान पूरा शहर बोल बम के जयकारों और डीजे की गूंज से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देख...