पाकुड़, जुलाई 27 -- Pakur News: ​लिट्टीपाड़ा प्रखंड के फुलपहाड़ी पंचायत के अंतर्गत मनरेगा योजना के तहत संचालित गो-शेड निर्माण कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितताओं और बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। धरातल पर बिना एक ईंट जोड़े ही कागजों पर भारी-भरकम राशि की अवैध निकासी कर ली गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यस्थल पर स्थिति पूरी तरह शून्य है, इसके बावजूद लाखों रुपये का भुगतान डकार लिया गया है। इस मामले में भाजपा नेता धनेश्वर कुमार साहा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीसी से लिखित शिकायत की है।

ग्रामीणों की शिकायत डीसी को दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि पतरापाड़ा निवासी सावित्री देवी की जमीन पर स्वीकृत गो-शेड निर्माण कार्य योजना कोड:- 3414003013/आईएफ/7080903790561 के नाम पर कागज...