पाकुड़, जुलाई 10 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षद समेत कई वर्तमान व पूर्व वार्ड पार्षदों ने उपायुक्त को स्मार पत्र सौंपा है। सौंपे गए आवेदन के अनुसार, अंचल कार्यालय पाकुड़ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलीभगत कर दो व्यक्तियों- विमल चंद्र राउत और कृष्णा शर्मा के पक्ष में अवैध रूप से जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए हैं। आरोप है कि यह प्रमाण पत्र पूरी तरह से जाली दस्तावेजों के आधार पर और झारखंड सरकार के पत्रांक संख्या 14/जा.नि. 03-13/2015/का. सं. 1754 (दिनांक 25/02/2019) की कंडिका 10, 13 और 15 के सरेआम उल्लंघन करते हुए जारी किए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इससे पहले 6 मई 2026 को भी उपायुक्त कार्यालय को लिखित आवेदन देकर इस पूरे फर्जीवाड़े से अवगत कराया गया था। लेकिन अत्यंत संवेदनशील और धोखाधड़ी से जुड़े इस ...