पाकुड़, सितम्बर 22 -- Pakur News: पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के मालगादाम रोड स्थित कैलाश नगर में सोमवार दोपहर बाद एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां करीब 18 वर्षीय युवती दृष्टि दास का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृत्तिका के परिजनों में गोरांगो दास एवं सनातन दास ने पुलिस को शुरुआती जानकारी देते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात बताई है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होना बताया है।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और उसे सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की आगे की कानूनी और तथ्यात्मक छानबीन में जुटी हुई है, ताकि...