पाकुड़, अक्टूबर 24 -- Pakur News: नगर थाना क्षेत्र के कोयला मोड़ के समीप शनिवार की शाम प्रीतम मंडल नामक युवक का शव फंदे से लटका बरामद हुआ। मृतक के परिवार में पिता और वह स्वयं ही रहते थे, जबकि दो वर्ष पूर्व उनकी मां का निधन हो चुका था। घटना के समय उनके पिता जो पेशे से राशन डीलर हैं मुर्गाडांगा में राशन वितरण करने गए हुए थे। शाम को जब वे घर लौटे, तो प्रीतम को फंदे पर लटका पाया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार भेजे जाने तक पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...