पाकुड़, अक्टूबर 30 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के सठिया स्थित जीवन ज्योति विद्यालय के छात्रावास में पढ़ रहे छह वर्षीय छात्र मंगली पहाड़िन की बीते दिनों मौत हो गई थी। इसको लेकर थाना में लेकर थाना में युडी कांड दर्ज किया गया है। परिवार वालों ने किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज अभी तक नहीं की है। प्रशासन के समझाने के उपरांत परिवार वालों ने छात्रा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया था। अब प्रशासन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। साथ ही प्रखंड अंचल अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कुछ कहा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...