पाकुड़, अगस्त 25 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बलिहारपुर पाकुड़ में मंगलवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंग-बिरंगी, आकर्षक एवं रचनात्मक राखियाँ बनाईं। विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं सृजनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार की राखियाँ तैयार कीं। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, स्वदेशी वस्तुओं के प्रति रुचि तथा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं आचार्यों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Pakur News: बीएड कॉलेज पाकुड़ में सावन महोत्...