पाकुड़, अगस्त 8 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। किसी भी क्षेत्र में हुए विकास की कहानी उस क्षेत्र की अच्छी सड़कें ही बयां करती है। प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़कों की अत्यंत जर्जर स्थिति विकास के दावों की अलग ही कहानी बयां करती नजर आती हैं। प्रखंड के चंडालमारा पंचायत अंतर्गत जुगीडीह, भिलाई और बरमसिया सहित कई गांवों में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। सबसे गंभीर स्थिति पंचायत के जुगीडीह गांव के प्रधान टोला से गडा टोला तक करीब 1.5 किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क की है। बरसात के कारण यह सड़क कीचड़ और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। हालात ऐसे हैं कि दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। इसी मार्ग से गडा टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय जाने वा...