पाकुड़, अगस्त 1 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में शनिवार को ग्राम पंचायत विकास योजना वर्ष 2026-27 के प्रभावी और समावेशी निर्माण को लेकर विशेष महिला सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गांवों के विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। ​संबंधित ग्राम पंचायतों के मुखियाओं की अध्यक्षता में आयोजित इन सभाओं में काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभा के दौरान महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास से जुड़ी अनिवार्य आवश्यकताओं, जनसमस्याओं और प्राथमिकताओं को चिन्हित करते हुए उन्हें आगामी वार्षिक कार्य योजना में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही​ महिलाओं ने सभा में मुख्य रूप से शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, गांवों में स्वच्छत...