पाकुड़, अगस्त 8 -- Pakur News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, पाकुड़ में नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी ने की। इस दौरान 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Ghumla News: कॉलेजों में चला मतदाता जागरुकता अभियानकार्यक्रम की अपील उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर बिना विलंब मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और अप...