पाकुड़, जुलाई 11 -- Pakur News: पाकुड़ प्रतिनिधि।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना के लाभुकों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) अद्यतन कराने के लिए शुक्रवार से जिलेभर में विशेष अभियान शुरू हो गया।

अभियान का उद्घाटन समाहरणालय परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों से संवाद कर मईंया सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि की जानकारी ली। लाभुकों ने बताया कि उन्हें योजना की राशि मिल चुकी है। उपायुक्त ने लाभुकों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा निर्धारित समय के भीतर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अवश्य बनवाने की अपील की।

डीएलसी बनाने की अपील उन्होंने कहा कि समय पर डीएलसी नहीं बनवाने पर पेंशन भुगतान में कठिनाई हो सकती है। इसलिए सभी पात्र लाभुक निर्धारित अवधि के भीतर ...