पाकुड़, अक्टूबर 11 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पाकुड़ जिला की ओर से विजयादशमी उत्सव के पावन अवसर पर रविवार को शहर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देते हुए पूर्ण गणवेश में निकले स्वयंसेवकों ने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया, जिसका स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत हरिणडांगा हाई स्कूल के ऐतिहासिक मैदान से हुई। यहां एकत्रित होकर स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन और संघ के नियमों के अनुसार अनुशासन का प्रदर्शन किया। इसके पश्चात, पूर्ण गणवेश ख़ाकी पैंट, सफेद कमीज, टोपी और दंड में सजे स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर पथ संचलन की शुरुआत की। यह भी पढ़ें- Pakur News: पूर्ण गणवेश में निकले स्वयंसेवक, दिया एकता का संदेश आरएसएस का यह पथ सं...