Pakur News: पुलिस प्रशासन ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण
पाकुड़, अक्टूबर 11 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पाकुड़िया पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा स्थलों एवं मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूजा समितियों द्वारा की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने की अपील की। साथ ही, पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जरूरी निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Katihar News: दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी ने किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.