पाकुड़, अक्टूबर 30 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को डांगापाड़ा चौक के समीप बिंदाडीह गांव के पास से अवैध विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत करणघाटी गांव निवासी रोहित कुमार मंडल (33 वर्ष), पिता अनिल मंडल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी रंजन कुमार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर लिट्टीपाड़ा से डांगापाड़ा होते हुए महेशपुर की ओर जा रहा है। सूचना के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने के एसआई अरुण कुमार राम सहित पुलिस बल के साथ छापेमारी करने पहुंचे तो इसी दौरान डांगापाड़ा चौक की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। ...