पाकुड़, जुलाई 8 -- Pakur News: सड़क सुरक्षा मुहिम के तहत हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर गोकुलपुर आम बागान के समीप विशेष हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परिवहन विभाग और अडानी ट्रांसमिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट बांटे गए और उन्हें सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के चालकों में सुरक्षित वाहन परिचालन की आदत डालना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। ​मौके पर मौजूद जिला परिवहन पदाधिकारी मोजाहिद अंसारी, मुख्यालय डीएसपी उज्जवल कुमार साह और अडानी ट्रांसमिशन के साइट मैनेजर संजीव दे ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता समझाई। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी...