पाकुड़, नवम्बर 7 -- Pakur News: पाकुड़िया, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सिद्धो-कान्हू चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस जवानों की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, डिक्की एवं दोपहिया चालकों के हेलमेट की जांच की गई। मौके पर थाना प्रभारी ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को वाहन पर नहीं बैठाने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पुलिस ने चलाया एंट...