पाकुड़, सितम्बर 28 -- Pakur News: सोमवार को सुबह से ही एक पागल कुत्ते ने प्रखंड मुख्यालय सहित आस-पास के कई गांवों में अपना आतंक फैला रखा था। यह भी पढ़ें- विश्व रेबीज दिवस पर जागरुकता रैली ,जानवरों को लगाया वैक्सीनकुत्ते के हमले से हुए जख्म पागत कुत्ते ने दो दर्जन से अधिक पुरूष, महिला व बच्चों को बुरी तरह से काटा। साथ ही उसने गाय, बकरी व अन्य मवेशियों को भी बुरी तरह काटा। सभी जख्मी व्यक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ़ अपूर्वा हर्ष ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया। कुत्ते के बुरी तरह से काटने से हुए गंभीर जख्म को ध्यान में रखते हुए अधिकांश को एंटी रेबीज सीरम लेने हेतु सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पाकुड़ (हायर सेंटर) रेफर कर दिया गया।जख्मी लोगों की सूची कुत्ते द्वारा काटे गए जख...