Pakur News: पाकुड़-बड़हरवा के बीच घंटों का रेल गैप, 30 किमी के लिए 80 रुपये किराया चुका रहे यात्री
पाकुड़, सितम्बर 22 -- Pakur News: बरहड़वा-पाकुड़ रेलखंड पर रेल सुविधाओं की कमी ने आम यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। ट्रेनों के लंबे अंतराल ने यात्रियों को सड़क मार्ग पर निर्भर कर दिया है और इसी मजबूरी का फायदा ऑटो चालक मनमाना किराया वसूलकर उठा रहे हैं। स्थिति यह है कि करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए यात्रियों को 80 रुपये तक किराया चुकाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी दिन के समय यात्रियों को उठानी पड़ रही है। बरहड़वा से पाकुड़ आने के लिए सुबह 6:30 बजे के बाद 12:20 बजे के बाद ही ट्रेन की सुविधा मिलती है। यानी इस बीच यात्रियों के पास रेल यात्रा का विकल्प नहीं रहता। वहीं पाकुड़ से बरहड़वा जाने के लिए सुबह 9:30 बजे के बाद सीधे शाम 5:30 बजे तक ट्रेन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को घंटों इंतजार करने या महंगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.