पाकुड़, अगस्त 8 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद की अध्यक्षता में बीएनएसएस अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के तहत बाल अधिकारों और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यशाला का आयोजन शनिवार को सिविल कोर्ट पाकुड़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र डीएसपी मुख्यालय उज्जवल कुमार साहा, एसडीपीओ विजय कुमार, मेडिएटर समीर कुमार मिश्रा, डॉ़ एसके झा, छात्रा एव...