पाकुड़, जुलाई 11 -- Pakur News: पाकुड़ प्रतिनिधि। जिले के आवासीय विद्यालयों को मॉडल संस्थान के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में आवासीय विद्यालयों की स्थिति और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में चर्चा उपायुक्त ने योजनाओं के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में लिट्टीपाड़ा के कुंजबोना, हिरणपुर और डुमरचीर आवासीय विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों में बिजली, सोलर एवं हाईमास्...