Pakur News: पाकुड़िया में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोग हलकान
पाकुड़, अगस्त 31 -- Pakur News: प्रखंड क्षेत्र में रविवार रात करीब 9:30 बजे से सोमवार दोपहर 2:00 बजे तक करीब 16 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से आम लोगों के साथ-साथ व्यवसायिक गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। रविवार रात हुई झमाझम बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जबकि क्षेत्र में न तो तेज हवा चली और न ही किसी तरह का तूफान आया। इसके बावजूद करीब 16 घंटे तक बिजली नहीं रहने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पंखे-कूलर बंद रहने के साथ पानी की मोटर नहीं चलने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित रही। बिजली गुल रहने का सीधा असर टोटो चालकों और छोटे दुकानदारों पर भी पड़ा। टोटो चार्ज नहीं होने के कारण कई टोटो सड़क पर नहीं निकल सके, जिससे चालकों की आमद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.