पाकुड़, अगस्त 5 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकुड़िया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: हाई रिस्क प्रेगनेंसी का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में एएनएम, जीएनएम, सीएचओ, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को जन्म के एक घंटे के भीतर नवजात को स्तनपान कराने तथा छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. भरत भूषण भगत ने कहा कि जन्म के तुरंत बाद कराया गया स्तनपान शिशु के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि छह माह तक केवल स्तनपान कराने से शिशु म...