पाकुड़, अगस्त 24 -- Pakur News: प्रखंड के मोंगलाबांध पंचायत अंतर्गत ढेकीडूबा सड़क टोला और राजपोखर पंचायत के लकड़ापहाड़ी सितपुर न्याटोला में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के प्रयास से विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। दोनों टोला में अब तक बिजली कनेक्शन की सुविधा नहीं थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलते ही विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र समाधान की पहल की। इसके बाद विभाग की ओर से दोनों स्थानों पर 63-63 केवीए क्षमता के नए विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर आवश्यक कनेक्शन उपलब्ध कराया गया और बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: ग्रामीणों ने की नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित करन...