पाकुड़, अगस्त 17 -- Pakur News: सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक रविवार की शाम वरिष्ठ समाजसेवी नारायण प्रसाद भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष दीपक साहा ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद पुरानी समिति को भंग कर नयी समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू की गयी। चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी नारायण प्रसाद भगत को दी गयी। सर्वसम्मति से दीपक साहा के नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिसे उपस्थित सदस्यों ने स्वीकार करते हुए उन्हें लगातार पांचवीं बार समिति का अध्यक्ष चुना। बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की समिति को ही यथावत रखते हुए इस वर्ष दुर्गापूजा महोत्सव को और भव्य एवं आकर्षक बनाया जायेगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मनोकामना मंदिर में दुर्गा पूजा कमेटी का गठन गौरतलब है कि पिछले वर्ष बेहतर व्यवस्था...