Pakur News: पति ने कुल्हाड़ी से वार कर की पत्नी की हत्या, हत्यारा पति फरार
पाकुड़, जुलाई 28 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जामजोड़ी पंचायत अंतर्गत शामपुर गांव में सोमवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां आपसी विवाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका माइनो मरांडी 48 वर्ष सोमवार की रात हर दिन की तरह खाना खाकर सो रही थी।
घटना का विवरण इसी बीच उसका पति हथिया हेम्ब्रम कमरे में कुल्हाड़ी लेकर दाखिल हुआ। पत्नी के सोने का फायदा उठाते हुए उसने कुल्हाड़ी से उसके ऊपर ताबड़तोड़ जानलेवा वार कर दिए, जिससे मौके पर ही माइनो मरांडी की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मृतका अपने पीछे तीन बेटों को छोड़ गई है, जिनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.