पाकुड़, जुलाई 16 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। पाकुड़ जिला अंतर्गत लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र कुंजबोना पंचायत के कुंजबोना-धूमकुड़िया में पंचायत स्तरीय महिला सभा के सदस्यों का मोटे अनाज उत्पादन पर उन्न्त किसानों का प्रशिक्षण का आयोजन बदलाव फाउंडेशन संस्था और ट्रांसफॉर्म ट्रेड संस्था के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण में 12 गांव से 85 किसान शामिल हुए। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी मोटे अनाज (मोटो और पेतगा) को पुनर्जीवित करना, गांव स्तर पर जैविक कीटनाशक दवाओं को तैयार कर उपयोग करना, जीवामृत खाद को बनाकर उपयोग करना, घनअमृत बनाकर उपयोग करना। यह भी पढ़ें- आईआईटी धनबाद ने बांकुड़ा में जनजातीय महिलाओं के लिए मिलेट उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू कियाप्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण के माध्यम से सभी किसानो...