Pakur News: पंचायत समिति बैठक में कोरम के अभाव में नहीं हो सका हिरणपुर प्रमुख का चुनाव
पाकुड़, जुलाई 23 -- Pakur News: हिरणपुर। हिरणपुर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक में प्रमुख पद के चुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम के तहत चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी साइमन मरांडी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संचालित होनी थी। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू भी उपस्थित रहे। निर्धारित समय पर 15 में से 4 ही निर्वाची सदस्य शामिल रहे। हालांकि, निर्धारित समय तक कई पंचायत समिति सदस्य अनुपस्थित रहे, जिससे आवश्यक कोरम पूरा नहीं हो सका। कोरम के अभाव में अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी साइमन मरांडी ने प्रमुख पद के चुनाव की प्रक्रिया रद्द करने की घोषणा कर दी। यह भी पढ़ें- Buxar News: पंचायत च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.