पाकुड़, अक्टूबर 14 -- Pakur News: प्रखंड अंतर्गत बनियापसार, गणपुरा, बासेतकुंडी, फूलझिंझरी एवं मोहुलपहाड़ी पंचायतों में जिला कार्यक्रम प्रबंधक आनंद प्रकाश द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना था। इस दौरान पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं, अभिलेखों के संधारण, कार्यों की प्रगति एवं पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। साथ ही संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों एवं वीएलई को कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने, योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। जिला कार्यक्रम प्र...