पाकुड़, अक्टूबर 12 -- नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप Pakur News: महेशपुर थाना क्षेत्र के डुमरघट्टी गांव निवासी राजेश सोरेन ने महेशपुर थाने में आवेदन देकर हिरणपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी हसन कमल अंसारी के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर 80,000 रूपए ठगी करने का आरोप लगाया है। थाने में दिए आवेदन में वादी ने उल्लेख किया है कि नामजद आरोपी हसन कमल अंसारी द्वारा वादी को नौकरी का भरोसा दिया गयाा था। जिसके बाद वादी ने नौकरी पाने के लिए उसे कुल 80,000 रूपए दिए थे। जिसमें दिनांक 23 अगस्त 2024 को 45,000 रूपए फोन पे के माध्यम से तथा 30 अगस्त 2024 को हसन कमल अंसारी ने 35,000 रूपए नकद वादी के घर आकर वादी से लिया। नौकरी नहीं दिलाने के बाद जब वादी ने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि जो करना है कर लो पैसा वापस नहीं करेंगे। उसके बाद...