पाकुड़, अक्टूबर 22 -- Pakur News: श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति अमड़ापाड़ा की ओर से नृत्य प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन पूजा समिति के सदस्य श्रीराम भगत ने किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी नृत्य प्रतिभा से लोगों का मन मोह लिया। वहीं दुर्गापूजा के सफल आयोजन में योगदान देने वाले पुरोहितों, समिति के अध्यक्ष, सदस्यों एवं विशेष दानदाताओं को सम्मानित किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जूनियर ग्रुप में कक्षा एक से छह तक तथा सीनियर ग्रुप में कक्षा सात से 12वीं तक के बच्चे शामिल हुए। कुल 13 प्रतिभागियों ने भक्ति गीतों, देशभक्ति गीतों एवं लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति शान...