पाकुड़, अक्टूबर 29 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात के खिलाफ नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। घटना के बावत लड़की के पिता सह वादी ने महेशपुर थाने में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि उसकी नाबालिग लड़की विगत 25 अक्टूबर को शाम में करीब 04:30 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह लौट कर नहीं आई तब परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया। काफी खोजबीन करने तथा सगे-संबंधियों के यहां फोन किए जाने और पता लगाए जाने के बाद भी कुछ मालूम नहीं चल पाया है। चूंकि परिजन खोजबीन कर रहे थे। इस वजह से थाने में आवेदन देने में विलंब हुआ है। वादी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। लड़की के पिता सह वादी के लिखित आवेदन के आधार पर महेशपु...