पाकुड़, जुलाई 11 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के 15 वर्षीया नाबालिग किशोरी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर नाबालिग किशोरी की मां सह वादिनी ने गुरुवार शाम को थाना में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाई है। वादिनी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि विगत चार जुलाई दोपहर एक बजे उसकी नाबालिग बेटी घर में किसी को बिना बताए कहीं चली गई। उसके स्वजनों ने काफी खोजबीन की परंतु उसका कहीं भी अता-पता नहीं चल पाया। इसके बाद वादिनी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुलाकर भाग ले जाने के आरोप में मामला दर्ज करवाई है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: विवेचना में लापरवाही पर दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश पुलिस मामला दर...