पाकुड़, सितम्बर 5 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कांगलापहाड़ी गांव में बीते 22 अगस्त को 14 वर्षीय नाबालिग सामुएल बास्की का शव मिलने के मामले को लेकर शुक्रवार को थाना में मृतक के पिता लखन बास्की ने आवेदन देकर यूडी मामला दर्ज करवाया है। लखन बास्की ने आवेदन में बताया है कि उसका नाबालिग पुत्र को जॉन्डिस हुआ था, जिसका इलाज गांव में ही जड़ी बूटी से किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जॉन्डिस के कारण ही उसके पुत्र का मृत्यु हुआ है, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...