पाकुड़, अगस्त 21 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत दिनों एक युवक द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने से संबंधित मामले में महेशपुर में दर्ज थाना कांड संख्या 111/26 दिनांक 05/07/2026, बीएनएस की धारा 96/137(2) के फरार चल रहे नामजद अभियुक्त सुजल पहाड़िया को शुक्रवार को अहले सुबह पुलिस ने उसके घर बरमसिया गांव से गिरफ्तार कर लिया। इस कांड के अनुसंधानकर्ता एएसआई किशोर कुमार टुडू ने पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर फरार चल रहे नामजद आरोपी सुजल पहाड़िया को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के उपरांत पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में पाकुड़ भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...