पाकुड़, जुलाई 31 -- Pakur News: प्रखंड क्षेत्र के बड़ा सापादाहा गांव में नव भारत जागृति केन्द्र एवं एसबीआई फाउंडेशन, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यापक स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 ग्रामीणों एवं मध्य विद्यालय बड़ा सापादाहा के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई, हाथ धोने की आदत तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सामग्री वितरण विद्यालय को 10 झाड़ू, 10 छोटे डस्टबिन, 04 बड़े डस्टबिन तथा 200 साबुन वितरित किए गए। वहीं किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक स्वच्छता सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। अभियान के अंतर्गत गांव में 20 पैकेट ब्लीचिंग पाउडर ए...