Pakur News: नवविवाहिता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
पाकुड़, सितम्बर 24 -- Pakur News: नगर थाना क्षेत्र के छोटी अलीगंज मोहल्ले में एक 25 वर्षीय नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान गीता कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका गीता कुमारी की शादी इसी वर्ष मार्च के महीने में दुमका में हुई थी। हालांकि वह अपनी शादी के बाद ससुराल नहीं गई थी और अपने मायके में ही रह रही थी। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
घटना का विवरण परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली, तब तक उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.