Pakur News: धोखाधड़ी मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार
पाकुड़, अगस्त 1 -- Pakur News: नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर थाना कांड संख्या 118/17 के फरार आरोपी सबिरुद्दीन शेख मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेलपोखर निवासी को पुलिस ने धर दबोचा। न्यायालय द्वारा उक्त मामले में अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में ही गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया था। वारंट मिलने के बाद पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.