Pakur News: धूलकण और प्रदूषण से परेशान हिरणपुर के लोग
पाकुड़, अक्टूबर 30 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। बाजार स्थित मुख्य सड़क पर धूलकण और प्रदूषण से स्थानीय लोग परेशान हैं। सड़क की जर्जर स्थिति और भारी वाहनों के आवागमन से हाई स्कूल मोड़ से रानीपुर मोड़ तक घनी आबादी वाले इलाके में धूल का गुबार उड़ रहा है। इससे बच्चों, बुजुर्गों, दुकानदारों और दमा के मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासी राणा दे, विकास दास और चंदन भगत ने उपायुक्त को आवेदन देकर समाधान की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि धूल के कारण घरों और दुकानों में गंदगी जम रही है। वहीं विद्यालयों में छुट्टी के समय भी भारी वाहनों का आवागमन जारी रहता है। लोगों का आरोप है कि कोयला डंपर निर्धारित मार्ग छोड़कर रात में तेज रफ्तार से मुख्य सड़क से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्ट्रीट लाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.