पाकुड़, जुलाई 4 -- Pakur News: महेशपुर। महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में आम जनजीवन को जुलाई महीने में भी धूप व उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है। शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। जिससे लोग काफी परेशान रहे। बताते चलें कि मानसून के प्रवेश करने के बावजूद बारिश नहीं होने की वजह से उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम की इस बेरूखी का असर बच्चे, बुजुर्ग के अलावा युवाओं पर भी देखा जा रहा है। सर्दी, खांसी, जुकाम व हल्का बुखार की शिकायत सामने आ रही है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण ऐसी शिकायतें लोगों में पाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: उमस...