पाकुड़, जुलाई 20 -- Pakur News: प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय धर्मखांपाड़ा में मॉर्निंग एसेंबली में छात्र प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पीरीना खातुन, सहायक अध्यापिका नुसरत परवीन व सहायक अध्यापक एनामुल हक की उपस्थिति में छात्रों ने शपथ ली कि, हमारा विद्यालय हमें प्राणों से भी प्यारा है, सबसे सुंदर स्कूल हमारा है। छात्र-छात्राओं ने प्रण लिया कि हम विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और माता-पिता का मान बढ़ाएंगे। हर दिन समय से विद्यालय आएंगे और साथियों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय के हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यालय परिसर को साफ, स्वच्छ व हरा-भरा रखेंगे। समाज में फैली कुरीतियों को शिक्षा के बल से दूर करेंगे। गुरूजनों का सम्मान करेंगे। एवं सहपाठियों के साथ विनम्रता का व...