पाकुड़, नवम्बर 5 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। धनतेरस को लेकर महेशपुर प्रखंड में आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक, वर्तन तथा वाहनों के शोरूम सज-धज कर तैयार हो गए हैं। इस वर्ष शुक्रवार 06 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी लेने पर पुरोहित ललित तिवारी ने बताया कि, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल 06 नवंबर को धनतेरस है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, यमराज और कुबेर देव की पूजा की जाती है। इससे साधक के धन धान्य में वृद्धि के योग बनते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान धन्वंतरि आरोग्यता के देवता हैं। उनकी आराधना से रोगों से मुक्ति प्राप्त होती हैं। भारत में धनतेरस के पर्व को अलग-अलग मान्यताओं के साथ मनाया जाता है, जो सभी के जीवन में पर्व की महत्ता को अधिक बढ़ता है। धनतेरस दिवाली उत्सव का...