पाकुड़, जुलाई 4 -- Pakur News: पाकुड़िया। झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में पाकुड़िया प्रखंड को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने शुक्रवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि उनके प्रस्ताव पर तलवा-खारू टोला पथ (भाया सालपानी) 11.77 किमी एवं चन्दना-श्रीधरपाड़ा लिंक पथ 6.14 किमी, कुल 17.91 किमी सड़क के निर्माण को राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। लगभग 128 करोड़ 20 लाख 34 हजार 500 रुपए की लागत से बनने वाली यह सड़क सिंगल लेन से अपग्रेड होकर 7 मीटर चौड़ी डबल लेन होगी, जबकि भूमि अधिग्रहण पर लगभग 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Adityapur News: कपाली : चार सड़क योजनाओं की मिली प्रशासनिक स्वीकृति, टेंडर निकला विधायक ने बताया कि सड़क निर्माण के साथ दोनों ओर पौधरोपण भी करा...