पाकुड़, नवम्बर 23 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पाकुड़ में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों से संबंधित सुनवाई के कागजातों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों से एसआईआर की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी स्तर पर एसआईआर कार्यों की नियमित समीक्षा इस प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से विलोपित करने की कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया करने के उपरांत ही की जाएगी। इस हेतु निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा ड्राफ्ट मतदाता ...