पाकुड़, सितम्बर 7 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिद्धो-कान्हू मुर्मू फुटबॉल चैंपियन क्लब, बालीडीह की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले का उद्घाटन युवा नेता इलियास किस्कू, पूर्व फुटबॉलर सह पंचायत समिति सदस्य शिवधन हेम्ब्रम, महुलपहाड़ी पंचायत के मुखिया प्रकाश मरांडी, उपमुखिया जियोन मरांडी, खजुरडंगाल के प्रधान विकास सोरेन एवं बसितकुंडी पंचायत के पूर्व मुखिया जुगनू हांसदा ने संयुक्त रूप से फुटबॉल को किक मारकर किया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव सहित काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेता इलियास किस्कू ने कहा कि शिक्षा जीवन की ज्योति है और समाज का विकास तभी संभव...