Pakur News: देर शाम हुई बारिश से मौसम सुहाना, किसानों में खुशी
पाकुड़, अगस्त 8 -- Pakur News: शुक्रवार शाम 06:45 बजे से अचानक हुई झमाझम बारिश से लोगों को दिन भर की उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर धान के बिचड़े की रोपाई कर चुके तथा कर रहे किसानों के बीच इस बारिश से खुशी का माहौल व्याप्त है। मानसून की इस बारिश से जहां एक ओर मौसम सुहाना होने से लोगों को राहत है, किसानों के बीच धान की खेती को लेकर खुशी है। वहीं दूसरी ओर प्रखंड मुख्यालय की जर्जर सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में इस बारिश के जल के जमाव हो जाने से राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बारिश के कारण बिजली की अनियमित आपूर्ति भी प्रारंभ हो जाती है। जो आम लोगों के लिए एक अलग ही परेशानी का सबब बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.