पाकुड़, अक्टूबर 6 -- Pakur News: ​अमड़ापाड़ा। आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता एसडीपीओ विजय कुमार और ने की। ​अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान उपद्रवियों पर तीखी नजर रखी जाएगी और विधि-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। थाना प्रभारी प्रयाग दास ने प्रखंड के तीनों पूजा मंडपों- अमड़ापाड़ा, बासमती और डुमरचिर के आयोजकों को पंडालों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने, वॉलंटियर्स को पहचान पत्र देने तथा अधिकारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने का निर्देश दिया।​बैठक में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कोल कंपनी को सड़कों की मरम्मत व स्ट्रीट लाइट और बीजीआर प्रबंधन को पेयजल व सफाई की व्यवस्था दुरुस्...